भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर ने भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष सी पी जोशी के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारियों की सूची जारी की जिसमें संजीव वर्मा को ओबीसी मोर्चा "जिला प्रभारी अजमेर देहात" की नवीन जिम्मेदारी प्रदान की गयी। संजीव वर्मा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जिला और प्रदेश मोनिटरिंग समिति के सदस्य भी हैं और संघठन के कार्यक्रमों मे पार्टी के द्वारा जो भी दायित्व दिया जाता है उसको भी वो पूरी निष्ठा और इमान्दारी से पूरा करते हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों मे भी संजीव ने अपनी सांगानेर विधानसभा मे चढ़कर कर भागीदारी निभाई उन्होंने बताया कि ये मेरा सौभाग्य है कि मै उस विधासभा से आता हूँ जिस से राजस्थान के मुख्यमंत्री आते हैं और मुझे गर्व है कि मै ऐसी पार्टी से जुड़ा हुआ हूँ जो एक कार्यकर्ताओं की पार्टी है और अंतिम पंक्ति मे बैठे हुए व्यक्ति को और पहली बार के विधायक को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता हैं।
संजीव वर्मा लोटस इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं जो कि राष्ट्रवादी और समाजिक संघठन है। लोटस इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट का मिशन बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिलाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए कार्य करना है साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरुकता पैदा करना है। मोदी जी के मिशन लोटस 2024 को संजीव वर्मा अपने पुरे संघठन और समाज के साथ पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। संजीव वर्मा कुमावत समाज मे भी सक्रिय भागीदारी निभाते रहें हैं। पूर्व मे संजीव वर्मा "राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति" के जयपुर के जिला प्रभारी भी रह चुके हैं और वर्तमान मे सर्व कुमावत क्षत्रिय महासभा के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हैं।
नव संगठनात्मक दायित्व के लिए संजीव वर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी जी, प्रदेश अध्यक्ष चंपा लाल गैदर्, सुनील कुमावत पूर्व सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, प्रदेश महामंत्री ओबीसी महेंद्र जी पंवार और समस्त प्रदेश टीम को नवीन दायित्व के लिए धन्यवाद दिया, और प्रण लिया की आगामी 2024 लोकसभा चुनावों मे मोदी जी ने जो नारा हमें दिया हैं अबकी बार 400 पार उसको पूरी निष्ठा और इमान्दारी से पूरा करेंगे।