रांची : त्रिमूर्ति म्यूजिकल के सीईओ कुमार आलम झारखंड की भाषा में भी म्यूजिक वीडियो और फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रख चुके हैं। उनका लक्ष्य हैं कि झॉलिवुड में एक बदलाव लाना हैं। जिससे यहां का फिल्म उद्योग विकसित हो। झारखंड में असीम संभावनाएं हैं। लेकिन यहां कॉरपोरेट नहीं होने के कारण यहां का संगीत व फिल्म उद्योग पिछड़ा हुआ हैं। कैसेट्स के दौर भी यहां का गीत-संगीत काफी चर्चित रहा हैं। बड़ी म्यूजिक कंपनियां भी झारखंड की भाषा में कैसेट्स के दौर में निर्माण करती थी। लेकिन वर्तमान में यहां पर पहले के जैसा माहौल नहीं रहा हैं। डिजिटल युग हैं और कॉरपोरेट का जमाना हैं।
कुमार आलम ने बताया कि उन्होंने झारखंड की कई भाषाओं जैसे खोरठा,नागपुरी और संथाली आदि में चैनल लॉन्च कर चुके हैं। जिसमें यहां के कलाकारों को काम मिलेगा और म्यूजिक वीडियो के साथ फिल्मों का भी निर्माण होगा। आपको बता दे कुमार आलम मुंबई के रहने वाले हैं और भोजपुरी सहित छत्तीसगढ़ी बांग्ला आदि भाषाओं में भी लगातार काम रहें हैं। झॉलीवुड में त्रिमूर्ति म्यूजिकल लगातार म्यूजिक वीडियो निर्माण कर रही हैं।